छत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों की उम्मीद..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्री परिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों, जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रस्तावों और विकास कार्यों पर चर्चा की जा रही है।

माना जा रहा है कि बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ आगामी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट के निर्णयों पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सभी मंत्री शामिल हैं। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button