छत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में अहम बैठक जारी, जनहित के कई प्रस्तावों पर चर्चा..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई अहम नीतिगत, प्रशासनिक और जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं और वित्तीय मामलों से संबंधित एजेंडों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना है।

बैठक में लंबित नीतिगत प्रस्तावों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा और प्रशासनिक सुधारों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।

साय सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर लाखों लोगों पर पड़ सकता है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी।

फिलहाल नवा रायपुर मंत्रालय में बैठक जारी है और प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण घोषणाओं का इंतजार है।

Leave a Reply

Back to top button