क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपए लूट..

रायपुर/राजधानी रायपुर में शनिवार को गैस एजेंसी के मैनेजर से  बाइक सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े 10 लाख रुपए लूट लिया है।

 श्रवण साहू  महोबा बाजार का निवासी है और निजी गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शनिवार शाम करीब 7 बजे श्रवण एजेंसी के भुगतान से संबंधित रकम लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचा था।वहां से करीब 10 लाख रुपए लेकर वह अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय के लिए रवाना हुआ। रास्ते में डगनिया बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे अपना निशाना बना लिया।

ऑफिस के सामने कार पार्क करने के दौरान बदमाश पहले मैनेजर को क्रॉस कर आगे निकल जाते हैं। बाद में वे दोबारा मुड़कर वापस आते हैं। जैसे ही मैनेजर कैश से भरा बैग लेकर गाड़ी से उतरता है, बदमाश यू-टर्न लेकर उसके पास पहुंचते हैं और बैग छीनकर फरार हो जाते हैं।

मैनेजर बाइक सवार लूटेरों के पीछे भागता है, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाता। हालांकि, पीड़ित ने इस मामले के शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button