छत्तीसगढ़

CG- धमतरी में इंसानियत शर्मसार: गाय के साथ घिनौनी हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

भखारा थाना क्षेत्र की घटना से फैला आक्रोश, पुलिस ने आरोपी राजू महार को दबोचा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। भखारा थाना क्षेत्र में बेजुबान गाय के साथ कथित घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी राजू महार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की विकृत गतिविधियों में शामिल रह चुका है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।

इस शर्मनाक घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की हैवानियत ने समाज की विकृत मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button