छत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवक की रहस्यमयी मौत, गले के निशानों ने बढ़ाया शक..

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में 28 वर्षीय किसान का शव घर के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रप्रकाश पटेल के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतक के गले पर चोट के निशान पाए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत का है।

Leave a Reply

Back to top button