छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायल BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, मेदांता में इलाज जारी..

रायपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार किरण सिंह देव की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है। प्रारंभिक उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में किया गया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौटते समय झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में सवार थे और सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Back to top button