छत्तीसगढ़

सरकारी नौकरी का झांसा, करोड़ों की ठगी—दो आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करीब तीन दर्जन लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शिक्षक और क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर व्हाट्सएप के जरिए फैलाया और लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले लाखों रुपये वसूले गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डिजिटल हस्ताक्षर का भी दुरुपयोग किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button