छत्तीसगढ़

कांकेर में IED ब्लास्ट: डंप हटाते वक्त धमाका, DRG के 3 जवान घायल..

कांकेर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप बरामद करने निकली डीआरजी टीम उस वक्त हादसे का शिकार हो गई, जब आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।

इस विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जवानों को जंगल से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक एरिया कमांडर को मार गिराया। मौके से एसएलआर राइफल, कार्बाइन, आईईडी और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button