छत्तीसगढ़

कोरबा के तालाब में मिली युवक की लाश, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सर्वमंगलवा नगर स्थित बरमपुर बस्ती के एक तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा क्षेत्र की एक निजी खदान कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र की सर्वमंगला चौकी का है। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button