छत्तीसगढ़

आरक्षक ने वर्दी में पत्नि संग “हैलो रानी हाइ रानी” रील बनाया..एसएसपी ने रील बाज सिपाही को किया सस्पेंड..

बिलासपुर। रील बाज एक आरक्षक ने वर्दी में छत्तीसगढ़ी गाने पर  पत्नि संग रील बना डाला। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रील बाज आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक देवानंद कैवर्त मस्तूरी थाना में पदस्थ था। उसने पुलिस की वर्दी पहनकर एक रील बनाई, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो में आरक्षक का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं माना गया। इसे वर्दी के दुरुपयोग और अशोभनीय व्यवहार की श्रेणी में रखा गया। जैसे ही यह मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने आरक्षक को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

2

Back to top button