छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा..रहेजा अवाना के निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत..

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। कचना स्थित रहेजा अवाना के निर्माणाधीन साइट पर अचानक मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 अप्रैल को हुई जब निर्माण स्थल पर काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और नीचे काम कर रहा मजदूर उसकी चपेट में आ गया।
साथी मजदूरों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है, जो साइट पर कारपेंटर का काम करता था।
बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Back to top button