रायपुर | 25 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।राज्य सरकार ने 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को रामनवमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के अंतर्गत घोषित किया गया है, जिसके तहत सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान बंद रहेंगे।इस निर्णय से प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का अवसर मिलेगा।



