छत्तीसगढ़

CG फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत.. युवक की पहचान नहीं हो सकी..

 दुर्ग / सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास फ्लाइओवर के नीचे युवक का शव मिली। रात करीब 8 बजे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राहगीरों ने रात 8 बजे फ्लाइओवर के नीचे युवक को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह मृत मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

Leave a Reply

Back to top button