छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश ,17 रायफल, रॉकेट लांचर और विस्फोटक बरामद..

सुकमा। जंगलों में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त किया। मौके से 17 रायफल, रॉकेट लांचर और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। डीआरजी टीम की रणनीतिक कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया है।

लेकिन अब यह गुप्त अड्डा मलबे में तब्दील हो गया है। कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने कहा- माओवादियों के पास अब सिर्फ एक रास्ता, पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन। आत्मसमर्पण करने वालों को सम्मान, सुरक्षा और नया जीवन मिलेगा।

नक्सलियों की इस फैक्ट्री में देसी बंदूकें, ग्रेनेड लांचर और विस्फोटक सामान बनाए जा रहे थे। इन सबके जरिए नक्सली इलाके में “छोटे पैमाने का युद्ध” छेड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सुकमा पुलिस ने साजिश को नाकाम कर दिया।

नक्सलियों ने जारी किया वीडियो

वहीं बीजापुर में सरेंडर करने वाले साथियों के खिलाफ नक्सलियों ने गोंडी बोली में वीडियो जारी किया है। वीडियो में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दिखाकर उन्हें गद्दार बताया गया। नक्सलियों ने वीडियो के जरिये गोंडी में कहा है कि, पार्टी और जनता को धोखा देकर अब सब पलट गए है,अब जनता और जनताना सरकार को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button