छत्तीसगढ़

CG- भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटी, 1 बच्ची की मौत, 6 घायल 20 यात्री थे सवार..

धमतरी। जिले के नगरी रोड में गुरुवार को बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। केरेगांव थाना क्षेत्र में इलाके में करीब 12:30 बजे स्टेट हाइवे में खड़ादाह गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। डीआरडी की बस नंबर CG/04/E/2872 धमतरी बस स्टैंड से नगरी के लिए निकली थी, जिसमें सवारी एक तरफ भरे हुए थे।

रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे वापस

हाईवे पेट्रोलिंग 2 से प्रधान आरक्षक चमन ध्रुव और आरक्षक वेद मरकाम भी पहुंचे। उन्होंने घायल टीकाराम साहू 58 वर्ष और उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू 54 वर्ष निवासी ग्राम बेलौदी को जिला अस्पताल लाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से एक महिला कलेसिया निषाद ग्राम बासनवाही और एक 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद को लाया गया। जहां पर डॉ. तेजस शाह ने जांच के बाद रागिनी को मृत घोषित कर दिया। कलेसिया बाई ने बताया कि, वह अछोटा रिश्तेदार के घर आई थी और अपनी नातिन के साथ वापस घर लौट रही थी। फिलहाल, केरेगांव पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Back to top button