रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है।
आवेदन शेड्यूल
आवेदन शुरू होने की तिथि: 23 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
फॉर्म में सुधार की तिथि: 18 से 20 अक्टूबर 2025
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।अब “Online Application” सेक्शन में जाएं और भर्ती परीक्षा (WRDA25) लिंक पर क्लिक करें।आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
7 दिसंबर को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 7 दिसंबर, (रविवार) 2025 है। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 1 दिसंबर 2025 है। परीक्षा केंद्र लिखित परीक्षा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक है।
खाली पदों की संख्या
कुल पद: 50
महिलाओं के लिए आरक्षित: 6
भूतपूर्व सैनिक: 7
दिव्यांग उम्मीदवार: 1
शैक्षणिक योग्यता, पात्रता व आयु सीमा:
उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। और आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) तय की गई है।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹22,400 से ₹71,200 तक का वेतन मिलेगा।




