छत्तीसगढ़

CG- दशहरा छुट्टी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, स्कूलों में 64 दिनों की अवकाश आदेश जारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 64 दिनों का अवकाश जारी किया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने जारी किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषण की है। इसमें दशहरा की छुट्टी 6 दिनों की रहेगी, जो 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक रहेगी। शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक रहेगा। इस तरह गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2026 तक 46 दिन की रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button