छत्तीसगढ़

नक्सलियों के डॉक्टर समेत 30 लाख का इनामी 8 माओवादियों ने किया सरेंडर..

बीजापुर। नारायणपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी रोबिनसन गुड़िया की मौजूदगी में 8 इनामी माओवादियों जिसमे 6 पुरूष 2 महिला ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें नक्सलियों का डॉक्टर, बड़े लीडर डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य, ब्यूरो सप्लाई टीम के सदस्य भी शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 30 लाख का इनाम घोषित था।

दंतेवाड़ा में भी 21 माओवादियों ने सरेंडर किया है। 21 में से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था। वर्ष 2025 से अब तक के कुल 148 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

 

Leave a Reply

Back to top button