रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। आखिरकार 1 साल 8 माह से बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार के प्रयासों पर विराम लग ही गया। बुधवार 20 अगस्त को नए मंत्रियों का शपथ समारोह फाइनल हो गया है। विधानसभा के सचेतक ने इसकी पुष्टि की है, उन्होंने सभी सदस्यों को सोशल मीडिया में इस आशय का पत्र प्रेषित कर सुबह 10.30 बजे राजभवन पहुचने आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से पहले विस्तार का कार्यक्रम तय किया गया है। शपथ समारोह कितने बजे होगा यह तय नही है, कौन- कौन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इस पर भी उन्होंने अनभिज्ञता जताई, सोशल मीडिया में सम्भावित मंत्रियों के नाम भी चल रहे है।आपको बता दे कल रात ही दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक खुशवंत साहेब और अंबिकापुर के एमएलए राजेश अग्रवाल सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात किए थे सबसे पहले गजेन्द्र यादव को रायपुर से फोन गया था की तत्काल सीएम हाउस पहुचे इसके बाद राजेश अग्रवाल और फिर एमएलए खुशवंत साहेब को बुलावा गया था रात 9 बजे के आसपास तीनों विधायक सीएम हाउस से सीएम से मुलाकात कर रहे थे । इसी के बाद मान लिया गया था की बस यही तीन एमएलए को मंत्री पद के शपथ दिलाई जाएगी और सब कुछ ठीक रहा तो यही तीनों कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब हो कि विष्णुदेव कैबिनेट का यह पहला विस्तार होगा।



