मुंगेली। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक की पहचान राकेश डहरिया के रूप में हुई है। राकेश की हाल ही में पथरिया थाने में पोस्टिंग हुई थी। आरक्षक राकेश डहरिया अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से मुंगेली लौट रहा था। इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है।
Read Next
July 17, 2026
बेमेतरा में हैवानियत की इंतहा, हत्या के बाद महिला के शव से दुष्कर्म..
July 17, 2026
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार..
July 17, 2026
रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका: EOW रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी, कोयला और शराब घोटाले में तेज हुई पूछताछ..
July 17, 2026
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश..
July 17, 2026
शिवनाथ नदी में मिली SI की पत्नी की लाश, तीन दिन से थीं लापता..
July 17, 2026
कलयुगी बेटे का कहर: लकवाग्रस्त पिता की हत्या, मां को मारने भी पहुंचा..
July 17, 2026
साय सरकार का बड़ा फैसला, राजस्व सेवाएं हुईं डिजिटल..
July 17, 2026
CG Transfer News: तकनीकी शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, जारी हुई सूची..
July 17, 2026
NEET विवाद पर JCCJ का केंद्र सरकार पर हमला: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से मिले अमित जोगी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का किया समर्थन..
July 17, 2026



