ज्ञानज्योतिष

1 अगस्त गुरुवार आज का राशिफल.. कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में संयम और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा, बस जरूरी है कि वाणी को नियंत्रण में रखें। आज आप परिवार के साथ मौज मस्ती भी करेंगे और शाम आनंददायक बीतेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों आपको सफलता मिलेगी। नए अवसर मिलेगें और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन मिलने का भी आपको फायदा होगा। संतान पक्ष से चली आ रही परेशानियों में आज राहत मिलेगी। धर्म कर्म के कार्यों में भाग लेगे। माता की सेहत का ध्यान रखें और जोखिम वाले काम से बचें।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सफलता का सृजन कर रहा है। आपको आज करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में आज आप सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। भाग्य आपको हर क्षेत्र में सहयोग करेगा इसलिए आज प्रयास में कमी न करें। लंबे समय से आपकी कोई चाहत जो अधूरी थी वह पूरी हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप अपनी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के लिए पूरा प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। नौकरी में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयास में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विदेश से व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि- आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आज आपको किसी मित्र की सलाह और सहयोग से लाभ मिल सकता है। आप आज वाणी और व्यवहार कुशलता से भी लाभ ले पाएंगे। आज आपको नौकरी में तरक्की दिला सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने का भी योग हैं। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से परेशान हैं तो इसमें आज आपको राहत मिलने वाली है। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कन्या राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार में परिश्रम से बढ़कर सफलता मिलने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, आप धन निवेश करने के बारे में भी प्लान कर सकते हैं। बिजनस में आज आपकी कमाई बढेगी। कोई अच्छी डील मिल जाने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि- आर्थिक मामलों में चल रही आपकी समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको एक से अधिक स्रोत से आज धन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आप भाग ले सकते है।

वृश्चिक राशि- आज कार्यक्षेत्र में कुछ उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको आज कुछ मार्गदर्शन और टारगेट मिल सकता है। काम में वृद्धि से भी मानसिक तनाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ हल्का रहेगा। आज आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहना होगा। आर्थिक मामलों में कमाई में वृद्धि का योग है लेकिन खर्च का भी संयोग बना हुआ है।

धनु राशि- आपको आज नौकरी में सम्मान और लाभ मिलेगा। सरकार और सत्ता पक्ष से निकटता का फायदा होता दिख रहा है। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में भी शामिल हो सकते है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात का योग भी बन रहा है। वैसे आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।

मकर राशि- आज का दिन अनुकूल रहेगा। महीने के पहले ही दिन आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए प्रयोग कर सकते हैं और भविष्य के लिए नई योजना बना सकते है। अगर आप लंबे समय से किसी काम को करने की सोच रहे थे तो आज उसे पूरा कर सकते हैं।

कुंभ राशि- आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में भी आज आपको संयम से काम लेना होगा क्योंकि करीबी लोगों से मतभेद होने की आशंका है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज परेशानी आएगी। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव बढेगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको आज मिल सकती है। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है।

मीन राशि- आपको आज संतान से संबंधित विषयों को लेकर चिंता हो सकती है। वैसे वैवाहिक जीवन मे आपके आपसी तालमेल बना रहेगा, साथ ही आपके बीच किसी प्रकार का मतभेद चल रहा है तो आज वह भी दूर हो सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने ले जा सकते है। धर्म कर्म के कार्य आपके हाथों हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज इस राशि के देवर भाभी को एक दूसरे से लेनदेन के मामले में व्यवहारिक रहना चाहिए। अपने कीमती सामान का ध्यान रखे।

Leave a Reply

Back to top button