छत्तीसगढ़

CG- IAS नीरज बंसोड़ केंद्र में संयुक्त सचिव इम्पैनल, आदेश जारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS नीरज कुमार बंसोड़ संयुक्त सचिव बन गए है। इस संबंध में केंद्र ने आदेश भी जारी कर दिया है।

नीरज कुमार बंसोड़ 2008 बैच के आईएएस है। मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले है। उन्होंने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीई किया है। उसके बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में भी काम किया और सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। 2007 में उन्होंने यूपीएससी से सिविल सेवा परीक्षा पास की, जिसमें उन्होंने एआईआर 88वीं रैंक सेक्योर की थी। आईएएस चयनित होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपने कार्यभार की शुरुआत बिलासपुर जिला पंचायत के सीईओ और सुकमा जिला कलेक्टर के रूप में कार्य की थी।

 

Leave a Reply

Back to top button