रायपुर। क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) 7 जून से राजधानी रायपुर में होने जा रही है। पहली बार होने जा रहे इस टूर्नामेंट में टी20 लीग में कुल 6 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके लिए रविवार को ट्रॉफी, टी-शर्ट और टीम के नामों की अधिकृत घोषणा की गई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना इस लीग के ब्रैंड एम्बेसडर बनाए गए हैं।
6 जून को रैना दोबारा रायपुर आएंगे। हालांकि स्पॉन्सर ने पहले सीजन में ही टूर्नामेंट में रुचि नहीं दिखाई। इस कारण क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत खुद ही टूर्नामेंट कराने का फैसला किया। सीरीज में कुल 6 टीमें बस्तर बाइसन, बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायन्स, रायपुर रायनोज, राजनांदगांव पैंथर और सरगुजा टाइगर्स की टीम शामिल है। इसमें विजेता टीम को 31 लाख और उपविजेता टीम को 21 लाख रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।
अमनदीप रायपुर कप्तान सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारण
16 जून तक आयोजित सीसीपीएल में रायपुर रायनोज की कमान छत्तीसगढ़ के सीनियर क्रिकेटर अमनदीप खरे को दी गई है। बस्तर बाइसन, बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायंस, रायपुर राइनोज, राजनांदगांव पैंथर, सरगुजा टाइगर्स के नाम से टीमों का गठन किया गया है। वहीं इन टीमों के कप्तानों की बात करें तो बस्तर बाइसन के कैप्टन शशांक चंद्राकर होंगे। वहीं शशांक सिंह बिलासपुर बुल्स की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा शुभम अग्रवाल को रायगढ़ लायंस, अमनदीप सिंह को रायपुर राइनोज, अजय मंडल को राजनांदगांव पैंथर और आशुतोष सिंह को सरगुजा टाइगर्स का कप्तान बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ टी20 प्रीमियर लीग के लिए फेमस पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वे रविवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने राजधानी में डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात की। अपने यादगार मैचेस के बारे में उनसे बातें की। ये भी बताया कि छत्तीसगढ़ में होने जा रहे एक खास कार्यक्रम से वो जुड़े हैं। इसके तहत रायपुर में प्रोफेशनल क्रिकेट इवेंट्स होंगे और प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छा मंच मिलेगा। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सुरेश रैना ने कहा, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाले हैं। क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर रायपुर आया हूं।



