छत्तीसगढ़

CG- यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई.. 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर..

बिलासपुर। यात्रियों से भरी बस नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। 7 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे. रतनपुर के बीएलटी कॉलेज के पास हाइवे के किनारे खड़ी ट्रेलर से बस जा टकराई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। रतनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Back to top button