छत्तीसगढ़

रेलवे की महिला इंस्पेक्टर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या ..रेलवे के सीनियर अफसर पर प्रताड़ना के आरोप..

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  रेलवे कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ महिला अधिकारी ने फांसी  लगा कर आत्महत्या कर ली इस घटना के बाद रेल्वे के अधिकारी पर आरोप लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी (37) रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर थी। शनिवार को वह अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक हैं, जो अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटी जब शाम को अपनी मां को ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख घबरा गई। उसने फौरन पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पति के साथ ही तोरवा थाना पुलिस भी रेलवे अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक रेलवे के सीनियर अफसर पर प्रताड़ना के आरोप लग रहे है,बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी को रेलवे कर्मचारी यूनियन में पद मिलने के बाद सीनियर अफसर द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था,बताया जा रहा है कि सोशल मिडिया में भी अफसर के प्रताड़ना पर सवाल उठ रहे है। इधर मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शूरू कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button