रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा (CGPSC mains) आज से शुरू हो रही है। राज्य सेवा परीक्षा की 210 पदों के लिए ये परीक्षा हो रही है. इसके लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
CGPSC mains 2022 परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 5 जून को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.मुख्य परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 18 जून तक चलेगी। जो कि दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।




