रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के पूरक परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी है. इस संबंध में माशिम ने आदेश भी जारी किया है. 10वीं-12वीं के पूरक परीक्षा 6 जुलाई से शुरू होगी जो 20 जुलाई तक होगी.
हाई स्कूल के लिए 6 जुलाई से 14 जुलाई तक परीक्षा होगी. इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है. हायर सेकेंडरी के लिए पूरक परीक्षा 6 जुलाई से 20 जुलाई तक परीक्षा होगी. इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड में लगभग 1,35,000 विद्यार्थी फेल हुए थे. जो विद्यार्थी दो विषय में फेल हुए हैं वो पूरक परीक्षा दे सकते हैं और जो दो विषय से अधिक विषय में फेल हुए हैं वह अवसर परीक्षा देंगे.



