छत्तीसगढ़

रायपुर PTS MANA बना बेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन..ADG कल्लूरी ने सफलता के पीछे पीटीएस के एसपी डॉ. इरफान-उल रहमान खान का बताया योगदान…

रायपुररा

राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) को वर्ष 2021-2022 के लिए सेंट्रल जोन में बेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन के तौर पर यूनियन होम मिनिस्टर्स ट्राफी के लिए चयनित किया गया है।

एडीजी ट्रेनिंग एसआरपी कल्लूरी ने इस उपलब्धि के लिए डीजीपी आईपीएस अशोक जुनेजा के कुशल व सतत् मार्गदर्शन को वजह बताया है. इसके पूर्व वर्ष 2018-19 और 2020-21 में इस ट्रॉफी पुरस्कार के लिए पीटीएस राजनांदगांव को चयनित किया गया था।

इसके लिए भूतपूर्व डीजीपी आईपीएस अमरनाथ उपाध्याय और आईपीएस दुर्गेश माधव अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसके साथ पीटीएस माना के वर्तमान एसपी और पीटीएस राजनांदगांव के पूर्व एसपी डॉ. इरफान-उल रहमान खान के जज्बे को बड़ी वजह बताया है।

Back to top button