छत्तीसगढ़

विश्वभूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ..

रायपुर

नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली।

शपथ से पहले राष्ट्रीय गीत और फिर राजगीत की धुन बजाई गई। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे। देखिए वीडियो..

 

Back to top button