
रायपुर
राजधानी के सिलतरा इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर राखड़ खुदाई कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में दो महिला, एक पुरुष सहित तीन की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

जानकारी के अनुसार, सिलतरा में कंपनी के द्वारा निकाले गए मलबे से ग्रामीण राखड़ निकालने के लिए रोज मलबे के पास इकट्ठा होते थे। आज भी करीब पांच ग्रामीण राखड़ निकाल रहे थे। इस दौरान मलबे के गड्ढे में उतरे थे। खुदाई के दौरान मलबा उनके ऊपर ढह गया। इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर है। जिसका उपचार जारी है।



