क्राइमछत्तीसगढ़

CG :युवक सिलेंडर लेकर ज्वेलर्स की दुकान उड़ाने पहुंचा..पुलिस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई..

भिलाई

एक युवक गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने पावर हाउस के मार्केट सराफा व्यापारी की दुकान उड़ाने पहुंचा था। उसने सिलेंडर में इलेक्ट्रिक तार को भी लगाया हुआ था। इससे पहले की वो सिलेंडर को ब्लास्ट करता, सराफा व्यापारी ने उसे देख लिया। उसके शोर मचाने पर पूरे मार्केट में अफरा तफरी फैल गई।

छावनी पुलिस के मुताबिक एक युवक रविवार रात पावर हाउस के सर्कुलर मार्केट पहुंचा था। उसके हाथ में एक भरा हुआ डोमेस्टिक गैस सिलेंडर था। युवक सिलेंडर लेकर सर्कुलर मार्केट स्थित अभिषेक ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचा। पहुंचते ही वह सिलेंडर लेकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गया। उसने दुकान संचालक से झगड़ा करना शुरू कर दिया और धमकी दी की वो इस गैस सिलेंडर से दुकान में ब्लास्ट कर देगा। गैस सिलेंडर को देखते ही दुकानदार के होश उड़ गए। सिलेंडर में इलेक्ट्रिक तार लगे थे। दुकानदार काफी डर गया। उसने दुकान के अंदर से ही शोर मचाया और युवक के ऊपर झपट्टा मारकर कूद पड़ा। दोनों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। देखते ही देखते वहां पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने युवक को पकड़कर काबू में किया।

Back to top button