छत्तीसगढ़

CG- 8वीं की छात्रा से बनवाया उसका न्यूड VIDEO..12वीं क्लास के 2 छात्रों ने लड़की को धमकी देकर मांगा अश्लील वीडियो.. सोशल मीडिया पर किया वायरल, FIR दर्ज..

बिलासपुर

13 साल की छात्रा का न्यूड VIDEO बनाकर उसके ही स्कूल के दो लड़कों ने वायरल कर दिया। आठवीं की छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर अपने ही स्कूल के बारहवीं के दो छात्रों से हुई थी। इस दौरान छात्रा दोनों से चैटिंग करने लगी। इस दौरान एक दिन लड़कों ने धमका कर छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने को कहा। छात्रा के मना करने पर इंस्टाग्राम में हुई चैट्स को स्कूल में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दोनों छात्र देने लगे। धमकी के डर से छात्रा ने खुद का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर आरोपी दोनों छात्रों को भेज दिया। फिर दोनों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

इस बात की जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। आठवीं की छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल करने के नाम पर बारहवीं के दो छात्रों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दोनों फरार स्कूली छात्रों की तलाश कर रही है।

Back to top button