छत्तीसगढ़

CG: हेड काॅस्टेबल पर कुल्हाड़ी से हमला..हेड काॅस्टेबल गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार..

रायगढ़

कुल्हाड़ी लेकर दौड़ने वाले व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला हो गया। इस हमले में हेड काॅस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका उपचार जारी है। आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोटीगुड़ा में राजाराम राठिया 47 वर्ष गांव में कुल्हाड़ी लेकर लोगों को चमका रहा है। इस सूचना के बाद डायल 112 की टीम के साथ थाने के हेड काॅस्टेबल अवध बिहारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी काॅस्टेबल को देख आग बबूला हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Back to top button