छत्तीसगढ़

CG:कांग्रेस की महापौर व भाजपा पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज..

राजनांदगांव

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कांग्रेस की महापौर व भाजपा पार्षद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले मे दोनो ही राष्ट्रीय पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ राष्ट्र ध्वज के अपमान की शिकायत दी थी।

बताया जा रहा कि बीते 8 अगस्त को कावड़ यात्रा नगर में निकाली गई थी। यात्रा में कांवरियों के साथ कांग्रेस की महापौर हेमा देशमुख व भाजपा पार्षद मणि भास्कर गुप्ता के द्वारा तिरंगा झंडा को उल्टा हाथ मे लेकर रैली में शामिल होने का विडियी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर दोनो ही पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने राष्ट्र ध्वज के अपमान के मामले में कांग्रेसी महापौर व भाजपा पार्षद पर एफआईआर दर्ज किया है।

Back to top button