
रायगढ़
कबीर चौक स्थित स्टेट बैंक की क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्र में लगी आग में बैंक के अंदर रखें 90 प्रतिशत सामान जलकर खाक हो गए। मंगलवार सुबह 6:23 मिनट दमकल विभाग को क्षेत्रीय व्यावसायिक बैंक के बगल मौजूद होटल संचालक ने बैंक में आग लगने की सूचना दी। आग लगने की खबर पाकर नगर सैनिक दमकल विभाग की टीम तत्काल पहुँचे।
दमकल के आने से पहले ही बैंक के कर्मचारियों से लेकर जूटमिल पुलिस व आलाधिकारियों की टीम मौके पर आ गई थी,लेकिन आग की लपटें व धुंए की वजह से बैंक का शटर खोलने की हिम्मत नही कर सके । दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए शटर को तोड़कर,अंदर लगे आग की लपटों को पानी की बौछार से बुझाना शुरू किया ।दकमल वाहन करीब 2 घण्टे कोशिश के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सके , बैंक के अंदर मौजूद दस्तावेज, एसी,कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरणों जलकर राख हो गया।



