छत्तीसगढ़

CG:3 युवक बाइक समेत पुल से नीचे नाले में गिरे.. 1 की मौत 2 गंभीर रूप से घायल..

मानपुर

औंधी मुख्यमार्ग में सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्डावाही के पास एक बाइक में सवार तीन लोग बाइक समेत पुल से नीचे नाले में जा गिरे. एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार ये बाइक सवार पखांजुर इलाके से औंधी जा रहे थे. इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे गिरने गिर गई. मृतक युवक की पहचान औंधी थानाक्षेत्र के चिमनी भटार निवासी जयपाल खलको के रूप में हुई है.वहीं चिगरू राम का दाहिना पैर टूट गया और राजपाल लकड़ा के भी दाहिने पैर में चोटें आई हैं. घायलों को मानपुर स्वास्थ्य केंद्र रिफर कर दिया गया गया है. घटना की पुष्टि सीतागांव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर योगेश्वर वर्मा ने की है.

Back to top button