कोंडागांव। फरसगांव तहसील के थाना उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में 3 बच्चे कच्चे मकान में आग ताप रहे थे। इस दौरान मकान गिर गया। परिजनों ने तुरंत बच्चों को मलबे से निकाला। तब तक मितांशू दुग्गा की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चे चित्रांश दुग्गा (3), बज्जो दुग्गा का उपचार नारायणपुर अस्पताल में भर्ती है।
प्रदेश के कई इलाकों में गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भी लैंड स्लाइड से रेल मार्ग बाधित हो गया है। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से कोंडागांव के उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में एक परिवार कच्चे मकान में मौजूद था। परिवार में 3 बच्चे ठंड से बचने घर में आग से हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से कमजोर पड़ी लकड़ी से बनी दीवार गिर गई। इस घटना में बच्चों को परिजन ने बाहर निकाला। वहीं इस घटना में डेढ़ साल का दशमु दुग्गा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों का नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



