
रायपुर
शराब के नशे में धुत एक पुलिस निरीक्षक राकेश चौबे ने देवेंद्र नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल घुस गया और महिला से मारपीट और गाली गलौज की थी। इतना ही नहीं अपहरण कर जान से मारने की भी धमकी दी । इस मामले में महिला आभा एक्का की शिकायत पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने निरीक्षक राकेश चौबे को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। सस्पेंशन पीरियड में निरीक्षक को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।
ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे द्वारा शुक्रवार को वर्दी में आकर जबरदस्ती अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला के घर पर संचालित हास्टल में घुसकर शराब के नशे में महिला से मारपीट और गाली गलौज कर रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है। हास्टल संचालिका ने बताया की निरीक्षक चौबे ने हास्टल में तोड़फोड़ भी की, इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी आदिवासी महिला को दी।




