बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सकरी-पेंडारी मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरिकेड की लोहे की पाइप बाइक चला रहे युवक के पेट में घुस गई, जबकि पीछे बैठे दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 और एम्बुलेंस को सूचना देकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक बिलासपुर से जारहागांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकराने की बात सामने आई है। फिलहाल सकरी पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
July 31, 2026



