
बिलासपुर
जन्मदिन पर तलवार से केक काटने वाले बर्थडे ब्वाय समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवकों ने अमेरी चौक में तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया था। आरोपियों से तलवार ज़ब्त कर लिया गया है।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, सोमवार की रात युवक लखन पात्रे के साथ उसके दोस्त चौक में बर्थडे मना रहे थे। पुलिस ने बर्थडे ब्वाय लखन पात्रे उसके दोस्त लक्ष्मीराज टोंडे और सचिन दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस को देखकर अन्य लोग भाग गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।



