छत्तीसगढ़

राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख लूट की फर्जी रिपोर्ट••मनगढ़ंत कहानी बनाने वाला मुनीम रुपये सहित गिरफ्तार••

 रायपुर

राजधानी में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट की फ़र्जी रिपोर्ट करने वाले मुनीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर 500 के बंडल वाले 10 लाख बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को फाफाडीह चूना भट्ठी के सर्विस रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मुनीम को रोककर डिक्की से 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये इस रिपोर्ट से पुलिस महकमे में खलबली मच गई इस छीना झपटी में बदमाशों ने उसके पेट पर चाकू से वार किया, लेकिन उसे चोट नहीं लगी। आकाश ने पुलिस को बताया था लेकिन जब पुलिस ने cctv खंगाला तो मामला कुछ और निकला और मुनीम ही मनगढ़ंत कहानी का आरोपी निकला बहरहाल पुलिस ने आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button