नेशनल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पद से दिया इस्तीफा, जानिए कौन बन सकते हैं नए सीएम..

हरियाणा। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि नायब सैनी या संजय भाटिया हरियाणा के नए सीएम बन सकते हैं।

खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का आज यानी मंगलवार 12 मार्च को सामूहिक इस्तीफा हो गया। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में JJP शामिल नहीं होगी। मंगलवार को बीजेपी और जेजेपी दोनों पार्टियों ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर मतभेद के कारण बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज 12 मार्च राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कैबिनेट भंग कर कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाएगी। खबर है कि नायब सैनी या संजय भाटिया हरियाणा के नए सीएम बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मनोहर लाल लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि लोकसभा सीटों पर सहमति न बन पाने की वजह से हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन पर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार (11 मार्च) को जेजेपी नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। जिसके कुछ समय बाद CM मनोहर लाल खट्‌टर ने अचानक रात को इमरजेंसी मीटिंग बुला ली। खबर है कि जेजेपी ने अपने विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। हरियाणा में जेजेपी के फिलहाल 10 विधायक हैं।

Leave a Reply

Back to top button