रायपुर 22 मार्च 2026/ महासमुंद के पास खल्लारी मंदिर में आज सुबह मंदिर परिसर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट जाने से ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

केबल टूटते ही रोप-वे की ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आ गई, जिससे उसमें बैठे श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जिला अस्पताल महासमुंद में जारी है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियातन रोप-वे सेवा को तुरंत बंद कर दिया गया।



