
दुर्ग
बैंक से रुपये निकाल कर एक व्यक्ति अपनी बाइक की डिक्की में रख रहा था। इस दौरान पीछे से एक युवक आया और कहा कि कुछ नोट आपके गिरे हुए है। इतने में पीड़ित उन नोटों को उठाने जैसे ही गया, वैसे ही एक अन्य आरोपी ने बाइक की डिक्की में रखे ढाई लाख रुपये पार कर दिए। घटना दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, आज दोपहर डेढ़ बजे पीड़ित मोहम्मद नसीम निरंकारी फर्नीचर गंज पारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक गया था। ढाई लाख निकालकर अपनी बाइक के डिक्की में रख रहा था। इस दौरान पीछे से एक सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति आया और बोला कि आपके कुछ रुपये पीछे गिरे हुए है। इतना सुनते ही मोहम्मद डिक्की में रुपये रखकर जमीन पर गिरे रुपयों को उठाने चला गया। आरोपी मौका पाकर डिक्की से ढाई लाख रुपये पर कर दिए। पीड़ित जब गाड़ी लेकर घर आया तब इसकी डिक्की में रुपए नहीं मिले, जिसके बाद कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी FIR दर्ज कराई। पुलिस में मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शरू कर दी है। वहीं दुर्ग एसपी ने बताया कि उठाईगिरी में शामिल दो लोगों के फुटेज मिले है। फुटेज के आधार पर जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



