छत्तीसगढ़

CG- वकील ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

राजधानी के डीडी नगर स्थित वसुंधरा नगर इलाके में वकील ने पत्नी और सास को मौत के घाट उतारा दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में पेशे से वकील सौरभ उपाध्याय को गिरफ्तार किया है. पारिवारिक विवाद की वजह से आरोपी के रॉड से पत्नी और सास की हत्या कर दिया. पुलिस पूरे मामले की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार,  वारदात दोपहर 1.20 के आस-पास की है. आरोपी सौरभ उपाध्याय पेशे से वकील है. प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ वसुंधरा नगर में रहने लगी थी. आज आरोपी ने अपनी पत्नी और सास से सर पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है. आरोपी सौरभ उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में परिवारिक विवाद का कारण बताया है. पूरे मामले की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है.

Back to top button