छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने वीर बाल दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की..

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीर बाल दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वीर बाल दिवस गुरू गोविंद सिंह के साहिबज़ादों के बलिदान, पराक्रम और अत्याचार के सामने न झुकने की सीख को याद करने का अवसर है। इन्होंने बाल्यकाल में ही धर्म और राष्ट्र की मर्यादा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

2

Back to top button