छत्तीसगढ़

CG- साल के अंतिम दिन पुलिस में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक-SI समेत 59 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट..

रायपुर। साल के अंतिम दिन जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। IG-SSP की बैठक के बाद 59 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। कोतवाली थाने में तैनात SN सिंह को कबीर नगर के जिम्मेदारी की गई है। वहीं कबीर नगर से TI सुनील दास को गंज थाने भेजा गया है। भावेश गौतम को यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर सचिन सिंह को कोतवाली थाना में पदस्थ किया गया है।

तबादले और नवीन पदस्थापना को लेकर कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जिसके अनुसार, अलग-अलग थानों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षक, एसआई और एएसआई का तबादला गया हुआ है। 4 निरीक्षक, 18 उपनिरीक्षक, 37 सहायक उपनिरीक्षक का तबादला हुआ है।

मंदिर हसौद, यातायात, सरस्वतीनगर, रक्षित केन्द्र, धरसींवा, खरोरा, सिविल लाईन, तेलीबांधा, अभनपुर, नेवरा, सिलयारी, सिलतरा, आजाद चौक, उरला, कोतवाली, खम्हारडीह, गोलबाजार, खमतराई, कबीरनगर, गंज थाना में नए सहायक उपनिरीक्षक की पोस्टिंग हुई है।

Leave a Reply

Back to top button