छत्तीसगढ़

CG- बैरक की दूसरे माले से गिरकर हवलदार की मौत..

 

रायपुर

पुलिस लाइन में स्थित बैरक की दूसरे माले से गिरकर हवलदार की देर रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय खलखो CAF की 2 nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था। वो बटालियन के कंपनी कैंप में बनी बैरक के ए ब्लॉक में रहता था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

जहां देर रात दूसरे माले से गिरने की आवाज से साथी पुलिसकर्मियों ने देखा तो नीचे हवालदार विजय खलखो की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि जशपुर निवासी हवालदार विजय खलखो कुछ दिनों से बीमारी के चलते परेशान चल रहा था। आज उसकी रायपुर में पढ़ने वाली बेटी मिलने भी आना बताया जा रहा है।

Back to top button