छत्तीसगढ़

CG- पैरी नदी किनारे मिली अधजली लाश..हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस..

धमतरी

पैरी नदी किनारे अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात लोगों ने 50 साल के अधेड़ की हत्या करके उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जला दिया, लेकिन लाश पूरी तरह जली नहीं। राहगीरों को जब इसकी जानकारी मिली तो अधजली लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नवागांव में लोमश ऋषि आश्रम के पास पैरी नदी के एनीकेट के किनारे अधजली लाश पड़ी थी। बुधवार को इलाके के कुछ लोग नदी किनारे गए थे। जिन्होंने अधजली लाश देखी। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शव की पहचान बसंत कुमार साहू (50) के रूप में की है। जो राजधानी रायपुर का रहने वाला था। पुलिस आरोपी की तलाश की कर रही है। बताया जा रहा है कि,किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या की गई। और फिर अधेड़ की पहचान छिपाने के लिए उसे नदी किनारे लाकर जलाने का प्रयास किया गया था।

Check Also
Close
Back to top button