बलौदाबाजार
पलारी ब्लॉक में बिनौरी-छडिया मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में प्रभारी प्राचार्य की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पलारी पठारीडीह के रहने वाले प्रभारी प्राचार्य पलारी से अपने हाई स्कूल छडिया ड्यूटी पर जा रहे। तभी बिनौरी-छडिया मार्ग पर प्रभारी प्राचार्य किरण जायसवाल की बाइक को ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल किरण जायसवाल को 108 एंबुलेंस की मदद से पलारी अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही प्रभारी प्राचार्य की मौत की खबर गांव और स्कूल में पहुंची, वैसे ही साथी शिक्षक और गांववाले अस्पताल पहुंच गए।



